ऊना : सीएम सुक्खू सहित कई कांग्रेस नेता भारत जाेड़ाे यात्रा में हुआ शामिल
ममता भनोट। ऊना
हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ,कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सभी विधायकों के साथ राजस्थान के दोसा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जाेड़ाे यात्रा में 100 दिन पूरे होने पर भाग लिया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की सोच, लक्ष्य शानदार है, यह यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है ,भाजपा द्वारा जो नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है, उसको मुंह तोड़ जवाब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस कर्मठता के साथ लगातार जनता के बीच भारी जन सैलाब के साथ यात्रा को कर रहे हैं, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एक ऐसा कदम है, जो जनता से जोड़ करके आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार का मुकाबला कर रहे हैं, केंद्र सरकार की नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार तानाशाही व लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़कर निजीकरण कर रही है। चंद लोगों के हाथों में व्यापार को सौंपा जा रहा है। देश के संस्थानों को सौंपने का काम कर रही है, उसका का डटकर मुकाबला कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से भारत जोड़ो जात्रा की सफलता के साथ है। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देवभूमि की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में पूर्ण बहुमत से लाकर जो विश्वास नया दिया है।
यह देश में नई रोशनी फैलाने का काम करेगा। मुकेश ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, प्रभारी राजीव शुक्ला सहित समस्त नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को गांव, गरीब, किसान, बागबान, खेत, युवा व हर वर्ग के कल्याण की नीतियों को बना करके आगे बढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाने का काम प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व करेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश की नेतृत्व को सराहा है। प्रदेश के नेतृत्व को सरकार बनने पर बधाई दी है और जनता की सेवा करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया है, जिस पर काम करते हुए हम सब आगे बढ़ेंगे।