सिहारली के कई परिवारों को आ रही पानी की समस्या, ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान को सुनाई समस्या
ग्राम पंचायत बैरल के गांव सिहारली के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सिहारली पेयजल योजना का पानी लेने बारे पंचायत प्रधान बैरल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत प्रधान बैरल श्याम लाल शांडिल को एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि गांव सिहारली (दर्श) में पिछले कई वर्षों से पानी नहीं आ रहा है, जिसमें ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। सिहारली में जो लिफ़ट लगी है, उससे गांव से सिहारली तक तो पानी जा रहा है, लेकिन सात से आठ परिवार गांव से सिहारली से ऊपर दर्श में रहते हैं, वहां पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अगर सिहारली लिफ्ट का पानी वहां से उठाकर गांव में पानी का टैंक बनवाकर उठाया जाए, तो वहां पर पानी की आपूर्ति संभव है। गांव वासियों ने पंचायत प्रधान से आग्रह किया कि वह विभाग से इस बारे पत्र लिखे व वहां पर एक टैंक बनवा कर व पानी उठाकर वहां रह रहे 7 परिवारों को पानी मुहैया कराएं ताकि जो पेयजल की समस्या आ रही है उससे लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान गांव सिहारली की पंचायत सदस्य चंद्रा कुमारी, प्रेम लाल, हंसराज सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।
जब इस बारे पंचायत प्रधान श्याम लाल शांडिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा मासिक बैठक में विभाग को लिफ्ट से पानी उठाकर दर्श गांव तक पहुँचाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है ताकि गांव सिहारली (दर्श) के लोगों की पेयजल समस्या का हल हो सके।
