दाड़लाघाट: बस और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 5 लोग घायल
दाड़लाघाट के चमाकडी पुल के पास एक ट्रक और बस में जबरदस्त टक्कर होने से 5 लोग घायल हो गए। ट्रक नंबर एचपी-63-4411 और एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 के बीच ज़ोरदार टककर हो गई। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक यशपाल पुत्र हरी राम गांव जाबल (नवगांव) ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि एचपी-63-4411 ट्रक को लेकर दाड़लाघाट से धर्मशाला जा रहा था तो चमाकड़ी पुल के सामने से एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 बडी तेज रफ्तारी व गलत दिशा से आई और ट्रक के साथ टक्करा गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एचआरटीसी ड्राइवर के विरुद्ध तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने के जुर्म में धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी बस ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर, ट्रक चालक, कंडक्टर सहित 2 लोग घायल हुए है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
