जयसिंहपुर : वैटर्न्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल व डबल में उपविजेता बने माथुर और जगदीश
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विस क्षेत्र जयसिंहपुर के आलमपुर से स्नेक सेवर से पहचान बनाने वाले माथुर धीमान ने हमीरपुर में खेली गई दो दिवसीय जिला स्तरीय वैटर्न्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के 50+ वर्ग में सिंगल और डबल में उपविजेता रहे। माथुर धीमान और जगदीश की जोड़ी ने वैटर्न्स बैडमिंटन में अपना दवदवा बनाए रखा। माथुर धीमान और जगदीश 15 से 17 फरवरी को ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हमीरपुर में प्रतियोगिता के मुख्यातिथि वेद ठाकुर और राजेंद्र शर्मा द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
