कुनिहार : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कुनिहार क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने किया शोक व्यक्त
( words)
कुनिहार : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कुनिहार क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है क्लब के सदस्यों ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने नाम की तरह वीर थे। हिमाचल की राजनीति के बारे उनकी बयान बाजी हमेशा सटीक रहती थी। प्रदेश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के प्रति वीरभद्र सिंह का व्यवहार बहुत अच्छा था। पत्रकार वर्ग भी वीरभद्र सिंह की बेबाक ब्यान बाजी के कायल थे। कुनिहार प्रेस क्लब की संरक्षिका प्रतिभा कंवर सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अक्षरेस शर्मा, चन्द्र प्रकाश नेगी, रणजीत ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, लोकेंद्र कंवर आदि ने शोक व्यक्त किया है।
