ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक आयोजित
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की महत्वपूर्ण बैठक विकास खंड कुनिहार के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में नई बनी रौड़ी (धार) पंचायत में लोगों द्वारा नई पहल को देखते हुए अनुभवी प्रधान, उपप्रधान एवं सदस्यों का चयन किया गया। गांव बागा, सुल्ली, खाता, बटेड़, रौडी, पछीवर, कुन, डुगली, जाबलु के लोगों ने अपने आपसी भाईचारे का एक अनोखा खेल खेलते हुए सभी युवाओं को पंचायत के विकास के लिए जिम्मेदारी देते हुए बधाई दी। इस नई पंचायत में लोगों द्वारा निष्पक्ष मतदान करते हुए गैर राजनीतिक करार देते हुए उन सभी लोगों को हैरान कर दिया, जो पार्टी के झंडे को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे थे। सुधार सभा का आग्रह है कि नई चुनी हुई पंचायत के सभी सदस्यों से उम्मीद है कि समान विकास के लिए ग्राम वासियों की राय के साथ अपना मनोबल बनाए। बैठक में गांव खाता के जगन्नाथ, जिन्होंने पंचायत भवन देने का वायदा बिना किराया लिए जब तक सरकार द्वारा पंचायत भवन को नहीं बनाया जाता, वो अपना भवन देने को तैयार है। इस पहल के लिए सुधार सभा द्वारा जगन्नाथ का धन्यवाद किया गया।
इस मौके पर बाबूराम शर्मा, हेतराम ठाकुर, लोक राम, प्यारे लाल वर्मा, प्रेम केशव, बद्री विशाल, प्रेमलाल, जगन्नाथ, हरिचंद, हरि सिंह ठाकुर, श्यामलाल, चेतराम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
