इंदाैरा : बाबा फकीर चंद महाराज की तपोभूमि जै मां आश्रम सुघ भटोली में मन्दिर कमेटी की हुई बैठक
वर्तमान में गद्दीशीन बाबा प्रीत चंद महाराज ने की बैठक की अध्यक्षता
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
बाबा फकीर चंद महाराज की तपोभूमि जै मां आश्रम सुघ भटोली में मंदिर कमेटी की बैठक का आयोजन आज वर्तमान में गद्दीशीन बाबा प्रीत चंद महाराज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मंदिर के संचालक बाबा प्रीत चंद महाराज ने उपस्थित उपरोक्त भक्तों से कहा कि पूज्य बाबा फकीर चंद महाराज के कार्यकाल में मंदिर परिसर में शुरू करवाए गए बीएड कॉलेज में अब मुझे कमेटी का उपाध्यक्ष तो जरूर बनाया गया है, किंतु बीएड कमेटी का कार्य संतोषजनक नहीं है, जिससे मंदिर से आस्था रखने वाले भक्तों द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि का बीएड कमेटी निरंतर दुपयोग कर रही है। मेरे समक्ष बीएड कॉलेज कमेटी वाले कोई भी आय व्य्य का लेखा-जोखा नहीं रखते व किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त हेतु मुझसे कोई भी विचार-विमर्श नहीं होता और न ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों व मंदिर से आस्था रखने वाले हमारे भक्तों को इन खर्चों बारे बताया जाता है। इस संदर्भ में बाबा प्रीत चंद महाराज ने मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों साथ बैठक में चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कमेटी को कार्यो में पारदर्शिता लानी होगी।
इसके लिए मंदिर से जिन भक्तों की आस्था है व जिनका मंदिर परिसर के सभी विकास कार्यों में निरंतर सहयोग रहता है, उन सभी को जर्नल हाउस में बुला करके आम बैठक में माध्यम से पुनः मंदिर व बीएड कमेटी का गठन किया जाए, ताकि मंदिर परिसर में सभी विकास कार्य पूर्व की भांति जारी रह सकें, जिससे मंदिर की बिगड़ती दशा को सुधारा जा सके। इस बैठक में क्षेत्र के गोविंद सिंह, संतोख सिंह, बकील सिंह, बशंभर दास, वीर सिंह, गणेश कुमार, जरनैल सिंह, सेवा सिंह, केवल सिंह, गुड्डू, शिव कुमार व सैंकड़ों की तादात में मंदिर व बाबा के भक्तों व मातृ शक्ति ने भाग लिया। इस अवसर पर निकटवर्ती पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर जरम सिंह ने कहा कि मंदिर की गाैशाला की हालत भी अब खराब होती जा रही है व मंदिर की चरण गंगा में भी साफ सफाई नहीं रहती, जो कि चिंता का विषय है तथा इस संदर्भ में के निकटवर्ती पंचायतों के सभी भक्तों व गणमान्य लोगों को एक जुट होकर कर मंदिर परिसर के सभी विकास कार्यों में निरंतर सहयोग करना चाहिए।
