जयसिंहपुर : भाजपा मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संपन्न
( words)

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
भाजपा मंडल जयसिंहपुर की विशेष बैठक मंडलाध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी महिपाल, प्रांत प्रभारी विधायक हरिनाथ तथा विधानसभा प्रभारी सीताराम विशेष रूप से उपस्थित रहे व इन सभी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनावों हेतु विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलवंत राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डढवाल व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद भी रहे।