मंडी : परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 4 जुलाई को
( words)
अजय सूर्या। मंडी
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 4 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें बस रूट परमिट स्थानांतरण, मोडीफिकेशन, परमिट का प्रतिस्थापन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी कृष्ण चंद ने दी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया कि वह अपने आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 17 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
