अम्बुजा कंपनी में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की बैठक आयोजित
दाड़लाघाट में शनिवार को अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की एक संयुक्त बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित हुई।बैठक ट्रक ऑपरेटर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कंपनी द्वारा ढलियारा में खोले गए सीमेंट डंप का ट्रक ऑपरेटरों द्वारा भारी विरोध किया गया। बैठक में सभी ऑपरेटर्स द्वारा मुख्य रूप से ढलियारा में खोले गए सीमेंट डंप को बंद करवाने हेतु चर्चा की गई व सभी ट्रक ऑपरेटरों ने इसे बन्द करने के लिए एक स्वर से आवाज बुलंद की। बैठक में सभी ट्रक सहकारी सभाओं के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि जब भी कोई संघर्ष का बिगुल बजे तो अपने आपसी मतभेद भुलाकर, सभी को एक साथ मिलकर इस मुकाम को पूरा करना ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए।
सदस्यों ने कहा कि इस बैठक में वर्तमान प्रधान व भूतपूर्व प्रधान का बैठक में होना जरूरी था, लेकिन इस बैठक में कोई भी प्रधान उपस्थित नही हुए। चर्चा में सभी ने दुख प्रकट किया कि जो हमारी आवाज कंपनी प्रबंधन तक ले जाने वाले नुमाइंदे हैं वे बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं जबकि हम उन्हीं की अगुवाई में इस लड़ाई को लड़ना चाहते हैं लेकिन सदस्यों ने तब राहत की सांस ली, जब अंबुजा प्रभावित किसान सभा के संयोजक जगदीश शर्मा ने कहा कि उनकी एसडीटीओ प्रधान रतन मिश्रा से इस बारे में बात हुई है और रतन मिश्रा ने कमेटी के साथ कंपनी प्रबंधन के पास इस समस्या का समाधान करने हेतु जाने की बात कही है।
इस दौरान बैठक में कंपनी प्रबंधन से मिलने को लेकर 20 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जिसमें हेमराज ठाकुर, टेक चंद वर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, जगदीश, वेद प्रकाश, राकेश, राकेश, ललित, महेन्द्र भट्टी, जगदीश ठाकुर, रत्न मिश्रा, नीलम भारद्वाज, सुमन गुप्ता, प्रकाश, नंद लाल, बालकराम ठाकुर व सुरेन्द्र को इस कमेटी में शामिल किया गया।
बैठक में चर्चा करते हुए समस्त सदस्यों ने अगली बैठक व कंपनी प्रबंधन से मिलने के लिए अगले सप्ताह के भीतर बैठक करने व कंपनी प्रबंधन से मिलने का फैसला लिया। बैठक में खुले हुए डंप को बंद करने के साथ साथ बठिंडा और रुड़की का रेट रिवाइज, दाड़वा रैक के बजाय रोपड़ भेजने बारे, गाड़ियों की सीमेंट व क्लिंकर में डिटेक्शन को खत्म करने के बारे में चर्चा की गई और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में भारी बढ़ोतरी बारे में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता, डॉ मुकेश शुक्ला, नीलम भारद्वाज, सुमन गुप्ता, हेमराज ठाकुर,बंटू शुक्ला,रमेश ठाकुर, जगदीश शर्मा,धनीराम ठाकुर, रमेश, इंदर, नरेश ठाकुर, विक्की चंदेल, सुनील, पप्पू, टेक चंद सहित अन्य सभाओं के ट्रक ओपरेटर मौजूद रहे।
