केंद्रीय राज्य मंत्री के धर्मशाला आगमन को लेकर बैठक का आयोजन

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के प्रस्तावित धर्मशाला प्रवास की तैयारीयों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने की। बैठक में कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय चौधरी, ज़िला कांगड़ा भाजपा सचिव मुनिश सूद भी मौजूद रहे। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के स्वागत व पार्टी द्वारा धर्मशाला में प्रस्तावित कार्यकमों को लेकर योजना बनाई गई।