सोलन जिले में 8 जून को होगी मेगा माॅक एक्सरसाइज : अजय यादव
( words)
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के नोडल अधिकारी अजय यादव ने कहा कि 6 जून को टेबल टाॅप एक्सरसाइज व 8 जून को सोलन ज़िला के विभिन्न स्थानों पर मेगा माॅक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 8 जून को सोलन उपमंडल के शिवालिक बाईमेटल में, अर्की उपमंडल के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में, कसौली उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में, नालागढ़ उपमंडल के बीर प्लासी पीसी मझोली में तथा कांडाघाट उपमंडल के अश्वनी खड्ड साधुपुल में की माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
