दाड़लाघाट: पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर क्रमिक भूख-हड़ताल पर बैठे संगठन के सदस्य
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
देव भूमि क्षेत्रीय संगठन एवं देव भूमि स्वर्ण संगठन के पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर संगठन की अर्की मंडल के सदस्य शनिवार से अर्की में क्रमिक भूख-हड़ताल पर बैठ गए हैं। अर्की मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद भट्टी ने बताया कि सरकार द्वारा स्वर्ण जाति से भेदभाव किया जा रहा है और अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे संगठन पदाधिकारियों को जेल में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने अपनी मांग रखने का अधिकार है।उन्होंने बताया कि यह हड़ताल रूमित ठाकुर, मदन ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारियों को रिहाई को लेकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह क्रमिक अनशन 30 मार्च तक जारी रहेगा। 25 से 30 मार्च तक चलने वाले क्रमिक अनशन में पहले दिन बलदेव ठाकुर, अमित, मदन ठाकुर, अशोक व चमन सिंह हड़ताल पर बैठे।