सोलन : एसएफआई इकाई द्वारा प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई इकाई सोलन एक जनवादी, प्रग्रतिशील ,वैज्ञानिक छात्र संगठन है। और एसएफआई हमेशा शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक, खेल और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का प्रयास करता रहा है। इसलिए, देश के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में, सरकार और प्रशासन के समक्ष छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से उठाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेवारी को समझते हुए हम आपका ध्यान छात्र मांगो कि ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
मांगे :-
1) केंद्रीय छात्र संघ चुनाव बहाल करो।
2) सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़ी पीटीए फीस जल्दी वापस लें।
3) छात्र विरोधी राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस लो।
4) शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए।
5) विश्वविद्यालय और कॉलेज कैडर की भर्ती में पारदर्शिता लाई जाए और पिछली भर्ती में अनियमितताओं के लिए न्यायिक जांच की जाए।
6) परीक्षाओं के परिणाम और ईआरपी प्रणाली को मजबूत किया जाए।
7) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए।
8) सभी छात्रों को मुफ्त बस सुविधा प्रदान की जाए।
9) छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति जल्द बहाल की जाए।
अतःहम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उपरोक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे अन्यथा एस. एफ. आई तमाम छात्र समुदाय को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवानी, आर्यन, राहुल,साक्षी, रोहित, ऋतु, राघव व रितिक इत्यादि छात्र शामिल रहे।
