दाड़लाघाट : अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की समस्या काे लेकर उपायुक्त को साैंपा ज्ञापन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के अध्यक्ष चुनी लाल बंसल की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपायुक्त को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। वहीं, हरिजन समाज के साथ हो रहे अपमान और अन्याय को रोकने के लिए सभी कार्यालय एवं संस्थानों में अलग-अलग जाति पूछने के बजाय केवल एक हरिजन नाम शब्द का उपयोग करने के तत्काल आदेश जारी करने का निवेदन किया। यह भी कहा कि जहां एक तरफ कई संगठन समाज में नफरत और रंजीश का वातावरण पैदा कर रहे हैं। वहीं, हमारी यह समाज सेवी संस्था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देकर अपने देश और सनातन धर्म को बचाने का सफल कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अर्की स्थित अंबेडकर भवन की देखभाल व रखरखाव का जिम्मा अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की को सौपने तथा भवन के लिए मंजूर हुई राशि को लीग शाखा अर्की की देखरेख में करवाने का आग्रह उपायुक्त सोलन से किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, मुख्य सलाहकार शीशराम रघुवंशी, लेखा परीक्षक संत लाल गुलाटी, व्यवस्था अधिकारी प्रेम चंद धीमान, मदन लाल, ओम प्रकाश भाटिया, नरपत राम, दीप राम गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
