मंडी : दिमागी रूप से परेशान युवक ने चाकू से गला रेतकर 65 वर्षीय बुजुर्ग का किया कत्ल
जिला के पंडोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुहा देवी में मंगलवार की रात को युवक कर्ण ने चाकू मारकर 65 वर्षीय गुसाईं नाम बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना मंगलवार साढ़े आठ बजे घटी है। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम एसएचओ मंडी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव का था और पत्थर तोडऩे का कार्य करता था। मृतक ने शादी नहीं की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
