प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम से लोग परेशान हो चुके है। हाल ही में बीते दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिला में जारी किया गया है।
इन 5 जिलों के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कम ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बागवानों को एंटी हेल नेट यूज करने की एडवाइजरी भी जारी की है। इसके चलते ओलावृष्टि के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा। बता दें आज और कल ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
