इंदाैरा : मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
मिनर्वा कालेज में रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों व कुछ अभिभावकों ने भी भाग लिया। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जेएस पटियाल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए छात्रों की भावना की सराहना की। रक्त शिविर का संचालन एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा और डॉक्टरों की टीम के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान करवाया गया। इसके उपरांत मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आते हैं।
उन्होंने कहा कि रक्त सबसे उत्तम दान है, जो एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। रक्तदान करने का निर्णय एक जीवन या कई लोगों की जान बचा सकता है। इस शिविर में लगभग 35 से करीब लोगों ने रक्तदान किया, जिसके दौरान एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा सभी रक्तदान करने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी वहां पर उपस्थित रहे।
