दाड़लाघाट : दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ने एसएचओ काे साैंपा ज्ञापन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की तरफ से एसएचओ दाड़लाघाट को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा सभा के विरुद्ध कार्य करने बारे शिकायत की गई है। दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की ओर से ज्ञापन में कहा गया है कि सभा के खिलाफ कई बार झूठे आरोप पत्र जो व्यक्ति बार-बार दायर कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, क्योंकि उनकी सभा के खिलाफ जो षड्यंत्र उन व्यक्तियों द्वारा रचा जा रहा है, उस षड्यंत्र के कारण सभा की कार्यप्रणाली में निरंतर बाधा पड़ रही है और सभा का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों में बद्री दास पुत्र प्रेम लाल गांव ग्याना, पूर्ण सिंह पुत्र दुर्गा ग्राम रुडाल, भारत भूषण पुत्र मंसाराम गांव बड़ोग, दयाराम पुत्र संवारु गांव ग्याना, कृष्ण चंद पुत्र लेखराम गांव मलोगड़ा व ग्याना के नाम बताकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
