7 अप्रैल को सोलन दौरे पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कुठाड़ में रखेंगे इंडोर स्टेडियम की आधारशिला
( words)
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 7 अप्रैल, 2026 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह 11:00 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत वह सुबह 11:15 बजे टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में आयोजित ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
