कोटखाई में सड़क पर पलटा मिक्सचर ट्रक, चालक सहित तीन घायल
( words)
जिला शिमला के कोटखाई के समीप बागड़ा नामक स्थान पर वीरवार को मिक्सचर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में तीन लोग सवार थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ड्राइवर उम्र 21 साल निवासी सहारनपुर बताया जा रहा है। जबकि कार्तिक व शुभम करनाल का रहने वाले बताए जा रहा है। इन्हे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कोटखाई भेज दिया गया है।
