फतेहपुर : विधायक भवानी पठानिया का गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
( words)

मनीष ठाकुर। फतेहपुर
फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया का ग्रह क्षेत्र फतेहपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भवानी सिंह पठानिया अपने घर में सभी कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। उन्हाेंने सभी विभागों के साथ घर में एक बैठक की और आगामी कार्यों ऑफिसर रुके हुए कार्यों को रफ्तार से चलाने की बात कही। लोगों के किसी भी कार्य को रोका नहीं जाएगा, पुरी जानकारी जुटाने के बाद ही कार्य को करवाया जाए। इस समय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।