जयसिंहपुर: देश की पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर विधायक ने दी बधाई
( words)

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनकी इस जीत की ख़ुशी में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली महिला आदिवासी और 15वीं राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। विधायक ने कहा कि पहली बार आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं। यह देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा की प्राधनमंत्री मोदी है, तो यह सब मुमकिन हैं। देश व प्रदेश में महिला शक्ति स्थापित हुई है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे हैं। द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति बनने से महिलाओं को सम्मान दिया है।