साेलन : योजना की पूरी जानकारी हासिल करे विधायक धनीराम शाडिंल
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
अधूरी जानकारी से अग्निपथ योजना पर बयानबाजी करने से बचे। सोलन के विधायक धनीराम शाडिंल योजना की पूरी जानकारी हासिल करे अग्निपथ योजना से बनने वाले अग्निवीरों को गुमराह ने करें। अपने को पूर्व सैनिक व 35 साल सेना में देश की रक्षा करने का दावा करने वाले शांडिल काे लगता है सेना और देश प्रेम से मोह भंग हो गया है। यह बात भाजपा सोलन के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कही। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस का काम मोदी सरकार शुरू की जा रही हर जन कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करना है। इसलिए वह केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का भी विरोध कर रही है। सोलन भाजपा मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का स्वागत करती है। इस योजना से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही। साथ ही युवाओं में देश प्रेम की भावना को भी बल मिलेगा।
सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल जो सेना से हैं और 35 वर्ष भारतीय सेना में देश की रक्षा करने का दावा करते हैं, उन्हें ये समझ नहीं आ रहा की युवा शक्ति के सेनाओं के साथ जुड़ने से सेनाओं की शक्ति और बढ़ेगी। सेनाएं और भी ज्यादा मजबुत होंगी और अग्निवीरों में देश प्रेम का संचार होगा। साथ ही उन्हें रोजगार भी मिलेगा। भाजपा मंडल सोलन को लगता है कि कर्नल धनीराम शांडिल का सेना और देश प्रेम से मोह भंग हो गया है। धनिराम शांडिल को पता होना चाहिए की 2020-2021 और 2021- 2022 के मध्य कोरोना के कारण सेना मे भर्ती नहीं हुई।
इसकी पूर्ण जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा मे दी थी, जिसकी विस्तृत जानकारी कर्नल धनीराम शांडिल को ले लेनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए की सेनाओं को युथफुल बनाने के लिए अग्निपथ योजना लाई गई है। अग्निवीरों को किस तरह से 4 साल बाद सेना मे व अन्य संस्थानों में किस तरह नौकरी मिलेगी व 4 साल बाद उन्हें कितना पैसा मिलेगा, उसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करके ही कोई बयानबाजी करनी चाहिए। मंडल भाजपा सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को कहना चाहती है की आपका मीडिया में इस तरह का बयान देना हस्यसपद है। ऐसी बयानबाजी से आप देश की युवाओं को गुमराह न करें।