साेलन : आगामी चुनावाें काे लेकर सक्रिय हुए विधायक धनीराम शांडिल, जनता का मिल रहा समर्थन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
हिमाचल प्रदेश में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में सोलन के विधायक लगातार जनता के बीच के जा रहे हैं। विधायक धनीराम शांडिल को जानत का पूरा समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में रविवार को विधायक ने ग्राम पंचायत देलगी के कून गांव का दौरा किया। कांग्रेस कार्यर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान विधायक धनी राम ने महिला मंडल भवन कून के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त धन राशि, महिला मंडल कागटी के आंगन को पक्का करवाने के लिए 20 हज़ार, महिला मंडल सुमति सृष्टि महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 व संपर्क सड़क मार्ग नैन से मुशा नाला तक रख रखाव के लिए 10 हज़ार देने की घोषणा की। इस दौरान कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल की जनता अब भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। इस दौरन संजीव ठाकुर, महिला मंडल देलगी की प्रधान किरण मेहता, महिला मंडल कून की प्रधान निर्मला व महिला मंडल कांगटी की प्रधान ऊषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
