विधायक मलेंद्र राजन ने विशेष बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने अपना जन्मदिन इस बार एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। उन्होंने अपना विशेष दिन विशेष बच्चों के बीच बिताते हुए समाजसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी खर्च से लगभग 90 बच्चों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही 10 जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं, जबकि 2 युवा क्लबों को क्रिकेट किट भी दी गई।
विधायक मलेंद्र राजन ने इस मौके पर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले तीन महीनों में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया, एससी सेल अध्यक्ष राजकुमार, ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार, वजिंदर कंवर, पोंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा, बीईपीओ किरण बाला तथा हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
