सोलन: ग्राम पंचायत दंंघिल में किया गया विधायक मिलन कार्यक्रम
गनीजा(निर्माण पक्की सड़क) की रखी गई आधार शिला
लोगों को मिलेगी कच्ची और खराब सड़कों से निजात
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दंघिल में सोमवार को विधायक मिलन कार्यक्रम हुआ। विधायक का ग्राम पंचायत पहुंचने पर जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक द्वारा गनीजा यानी निर्माण पक्की सड़क की आधारशिला रखी गई। विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे आशा है कि इस नई शुरुआत से आने वाले समय में लोगों को कच्ची सड़कों या ख़राब सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और इन चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसी तरह लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।
