विधायक बिक्रम से किया देहरा में सीजीएचएस बैलेंस सेंटर खोलने का आग्रह
( words)
देहरा एक्स पैरामिलटरी वेल्फेयर एसोसिएशन का एक डेलिगेशन उपाध्यक्ष जगदीश गुलेरिया व महासचिव अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री व वर्तमान जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर से ढलियारा में मिला। उनसे सीजीएचएस बैलेंस सेंटर देहरा में खोलने का आग्रह किया व सीपीसी कैंटीन में जीएसटी का 50 प्रतिशत की छुट के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने डेलिगेशन की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व इन मुद्दों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से उठाने का आश्वासन दिया।
