दाड़लाघाट :विधायक संजय अवस्थी ने हादसे के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत पारनु के चांगर (कांसवाला) गांव में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था। आज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर दुःख प्रकट कर संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को अपनी और से 10 हजार रुपए का चेक दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। गौर रहे कि इस हादसे में एक गाैशाला गिरने के कारण छह बेजुबानों की जान चली गई थी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पारनू पंचायत के प्रधान केशवराम, पूर्व प्रधान विद्यासागर, पूर्व उप प्रधान मनीराम, यूथ कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, दाडला पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता व रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
