लम्बे समय के बाद अर्की दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वीरभद्र सिंह
अर्की उपमंडल में पंचायती चुनावो की आहट सुनते ही अर्की कांग्रेस ने कमर कस ली। अर्की के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने जिला शिमला व सोलन के विधानसभा क्षेत्र अर्की की सीमा पर स्थित प्लानिया, कश्लोग व धुन्धन पंचायत में क्रमशः10 लाख, 25 लाख व 30 रुपये से निर्मित पंचायत भवनो का लोकार्पण कर पंचायती चुनावो में भाजपा को बैकफुट पर धकेलने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वीरभद्र सिंह का स्वागत अर्की कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी जोश से प्लानिया पंचायत में स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत प्लानिया संजय ठाकुर ने कई मांगे रखी, जिनमे से प्राथमिकता के आधार पर राजा वीरभद्र सिंह ने सभी पंचायतो की मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरी करने का आश्वाशन दिया।
कश्लोग पंचायत में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजा वीरभद्र ने कहा कि उन्हें हिमाचल की जनता ने हमेशा आशिर्वाद दिया है तथा उनसे जनता के लिए जो भी बन पड़ा उन्होंने किया अब वह अर्की में भी तन मन धन से विकास कार्य कर्ण के लिए वचनबद्ध है। उनका कहना है कि वह जब जितनी बार मुख्यमंत्री रहे उन्होंने कभी भी दलगत राजनीति नही की सभी दलों के लोगो को अपना मानते हुए कार्य किया व आज भी उनकी वही सोच है। वह बदले की राजनीति के तहत कोई कार्य नही करते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के द्वारा जयनगर व दाड़लाघाट में दो कालेज दिए थे आज तक उनका भवन निर्माण कार्य सभी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद भी शुरू नही किया है। सरकार को चाहिए शीघ्र यह कार्य शुरू करे। पश्चात खेम ठाकुर की कैसेट का लोकार्पण किया। दौरे के आखरी पड़ाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धुंधन पंचायत के 30 लाख रुपये से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कश्लोग, धुन्धन, प्लानिया पंचायत के आयोजन हेतु 21, 21 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से दिए व महिला मंडल कश्लोग को 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रूपसिंह ठाकुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्की, अशोक ठाकुर महासचिव जिला, वेद ठाकुर प्रधान कश्लोग व इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी, रमण ठाकुर तहसीलदार अर्की, भीम सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र, अनिल गुप्ता, पंचायत धुंधन के प्रधान प्रेम, उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
