शिमला में शूटिंग करने के लिए आई पंजाब की मॉडल से दुष्कर्म
-पीडि़ता ने न्यू शिमला महिला थाना में दर्ज करवाई शिकायत
-पंजाब के लुधियाना के रहने वाले युवक पर लगाया आरोप
शिमला में पंजाब की एक मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। जालंधर की रहने वाली पीडि़ता ने न्यू शिमला महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। उसने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने कहा कि वह २२ दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थी और रात को एक होटल में ठहरी थी तो आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। २३ साल की पीडि़ता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी थी।
वहीं, एएसपी शिमला सुनील नेगी बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है।
