मोहित कुमार के युवा कांग्रेस कसौली अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
विकास खण्ड सोलन की चामिया पँचायत के मोहित कुमार को कसौली निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष तो साथ ही पट्टाबरावरी पंचायत के अमरदीप कौशल के उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर है। इस पद पर नियुक्त किए जाने पर मोहित कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है।
वहीँ अमरदीप कौशल को उपाध्यक्ष पद के लिए पट्टाबरावरी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डी डी कश्यप सहित सुखराम, गुलाम मोहम्मद, राकेश कौंडल, नियाज मोहम्मद, कमल जीत कौर, उमेश कुमार, मनोहर लाल, गगन, कृष्णदास, मनसाराम पाठक, गोविन्द, कृष्ण लाल परिहार, दिनेश ठाकुर, निर्मला, शीतल, जगदीश आदि ने उन्हें बधाई दी है। डी कश्यप ने कहा कि इनके चुने जाने से कांग्रेस पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी।
