देहरा : मोनिका का हुआ सीनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर की आचार्य द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका का चयन सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जानकारी देते हुए परिसर के क्रीडा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि अगामी 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद में खो-खो की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की 15 लड़कियों का चयन हुआ है, जिसमें वेदव्यास परिसर की मोनिका भी शामिल है। परिसर के निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक सहित परिसर के समस्त शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने मोनिका के चयन हेतु उसे बधाई दी है।
