राेहड़ू : कांग्रेस कमेटी रोहडू की मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में संपन्न

फर्स्ट वर्डिक्ट। राेहड़ू
कांग्रेस कमेटी रोहडू की मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में परिधि भवन रोहड़ू में संपन्न हुई। इस मासिक बैठक को बैठक को संबोधित करते हुए कुल्ला आज प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। महंगाई, भ्रटाचार, बेरोजगारी व अपने चरम सीमा पर जा रही है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों वह अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश कृषि व बागवानी बहुल प्रदेश है। केंद्र सरकार वह प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान वह बागवान हताश व निराश है। चुनाव के दौरान मोदी किसानों की आय को दोगुनी करने की बात की थी। आय दुगनी नहीं हुई पर खर्चे जरूर दाेगुने हुए हैं। आज सेब की पेटियों पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत कर दिया है और सेब में उपयोग होने वाली दवाईयों को 30 से 40 प्रतिशत महंगी कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2022 के चुनाव के लिए काम करने के आदेश दिए और उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की पार्टी कांग्रेस की सरकार बनी तय है। इसलिए सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करें और भारी से भारी मतों से रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा को विधानसभा में भेंजे।
बैठक को संबोधित करते हुए करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में वर्तमान सरकार द्वारा जो किसान और बागवान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। वह चाहे सेब के पेटियों की महंगाई की बात हो। भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी बढ़ाया है। उसके खिलाफ परिधि भवन रोहड़ू से ओल्ड बस स्टैंड तक धरना प्रदर्शन किया गया। कुल्ला ने कहा 11 जुलाई को रोहड़ू में किसान सभा द्वारा जो धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जाना है। कांग्रेस पार्टी रोहडू मंडल रोहड़ू इस धरने प्रदर्शन का समर्थन करती है। कांग्रेस कमेटी के सभी लोग इस आंदोलन में भाग लें और रोहडू की प्रभुत जनता से भी आग्रह करते हुए कहा की सबसे पहले हम एक किसान बागवान है। आप इस धरना प्रदर्शन को अपने राजनीतिक विचारों को छोड़कर सफल बनाएं, ताकि प्रदेश की गुगी बहरी सरकार तक बागवानों की बात पहुंच सके।