कुनिहार: HPSEBL एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न
रंजीत सिंह। कुनिहार
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत प्राइवेट लिमिटेड पैंशनरज वैलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक उपइकाई अध्यक्ष ई रत्न तनवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों को जारी संशोधित वेतनमान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने HPSEBL प्रबंधक वर्ग से पुरजोर आग्रह किया कि वह भी पैंशनरज के लिए संशोधित पैंशन के आदेश जल्द से जल्द जारी करें। बैठक में ई. रुपेंद्र कौशल, आरएन कश्यप, आरपी तनवार, रूप राम पाल, दलबीर सिह, मदन, प्रेम सिह चौहान, सुनिल, शीशराम, रोशन शर्मा, ललितसेन, अनोरवीं राम, धनबहादुर, सोहनलाल, ओपी तनवर, एसआर कश्यप, रामदास तनवर,चेतराम कश्यप, हेमचंद, गोपाल, सतपाल शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
