साेलन : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया मातृ दिवस
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कूल कैबिनेट द्वारा विषयगत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कक्षा एलकेजी से नर्सरी के लिए कार्ड मेकिंग, कक्षा पहली से दूसरी के लिए टेबल मेट सज्जा, कक्षा तीसरी से पांचवीं के लिए टेबल क्लॉथ सज्जा, कक्षा छठी से आठवीं के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए खो-खो मैच तथा वॉलीबॉल मैचों का (सदनानुसार) तथा कक्षा प्री नर्सरी से दूसरी के लिए 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इन सह-पाठ्य क्रम गतिविधियों में विद्यालय के सभी बच्चों ने पूर्ण हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए शाबाशी दी तथा सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। खो-खो मैचाें में सीनियर व्बॉयज ऋग्वेद सदन से प्रथम, सामवेद सदन द्वितीय रहे। इसके साथ ही जूनियर व्बॉयज यजुर्वेद सदन प्रथम, ऋग्वेद सदन द्वितीय रहे। वहीं, जूनियर गर्ल्स में यजुर्वेद सदन प्रथम, अथर्ववेद सदन द्वितीय रहा। वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता में ऋग्वेद सदन प्रथम, अथर्ववेद द्वितीय स्थान पर रहा।
