जयसिंहपुर : मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव ने लड़कों और लड़कियों की करवाई दौड़ प्रतियोगिता

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा 400 मीटर और 1600 मीटर की लड़कों और लड़कियों की दौड़ की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए राजा ऐश्वर्या सिंह कटोच और लंबागांव के वार्ड सदस्य वीरेंद्र लगवाल। इसमें आस पास के गांवों से आए हुए लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 16 सौ मीटर में प्रथम अंकित व दूसरे स्थान में सुरेश और तीसरे स्थान साहिल रहे। वहीं, 400 मीटर में प्रथम स्थान पर अजु, दूसरे पर सुरेश और तीसरे स्थान पर विक्की ने हासिल किया।
इसके उपरांत लड़को की 400 सौ मीटर की अंडर-16 दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अक्षित मेहरा दूसरे स्थान पर अमन व तीसरे स्थान में विमल रहे और लड़कियों में सानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन सबको मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्होंने क्लब की ऐसे सभी गतिविधियों को करने में प्रोत्साहित किया और उन्हें क्लब के सभी मेंबर्स और प्रधान का धन्यवाद किया। इस दौड़ की सफल बनाने में क्लब के प्रधान विकास राणा, सचिव वैभव सूद और क्लब के मेंबर्स गौरव शर्मा, अंशुल सूद, हर्ष, यश, विशाल व विक्की सभी मौजूद रहे।