शिमला : सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पूर्व कांग्रेस सरकार के शुरू किए गय कार्यो के ही फीते काट रही है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को चुनौती दी है कि वह अपने इस कार्यकाल के केवल पांच कार्य ही गिना दे जिसे उन्होंने शुरू किया और पूरा किया हो।
आज बिलासपुर में एक पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है,सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती,लोगों को गुमराह करना इसकी पुरानी आदत है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा घोटाला है।इस घोटाले में बड़े अफसरों से लेकर कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल है। सरकार जांच के नाम पर लीपा पोती कर रही है।