जोगिंद्रनगर : मल्टी पर्पज वर्करज ने सीएम से बजट में मानदेय को लेकर त्रुटि में सुधार करने की की मांग

क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
सभी मल्टी पर्पज वर्करज जल शक्ति विभाग जोगिंदर नगर का कहना है कि वे हिमाचल प्रदेश के भिन्न-भिन्न डिविज़न में कार्यरत हैं। सभी मुख्यमंत्री द्वारा पांचवे बजट (2022-23) का तहे दिल से स्वागत एवं आभार प्रकट करते हैं। मल्टी वर्करज का कहना है कि इस सत्र में सभी कर्मचारियों मज़दूरों, वृद्ध, विधवा महिलाओं एवं समस्त वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त प्रदेश वासियों को कई तोहफे प्रदान किए है। वहीं, प्रदेश में पिछले चार वर्षों में चहुंमुखी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के ध्यानार्थ लाना चाहते हैं कि उन्होंने बजट सत्र में वाटर गार्ड को 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 3600+900=4500 रु कर दिया। पैरा फिटर और पंप-ऑपरेटर को भी 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 4600+900= 5500 रुपए कर दिया। मल्टीपर्पज़ का मानदेय भी 900, बढ़ाकर 3600+900=4500 बनता है, जो कि समाचार पत्रों में 3900 रुपए दर्शाया गया है। अतः मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन है कि इस गणना में की गई त्रुटि में सुधार करने की कृपा की जाए, ताकि उनके द्वारा की गई घोषणा का मल्टी पर्पज़ वर्करज को भी उचित लाभ मिल सके।