ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान की छात्रा मुस्कान ने एकल नृत्य में हासिल किया तीसरा स्थान
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय के युवा उत्सव समूह का शुभारंभ रविवार से लेकर मंगलवार तक गौतम कॉलेज हमीरपुर में हुआ। इस चार दिवसीय युवा समारोह में लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा एकल अभिनय नाटक में भाग लिया। जिसमें एकल नृत्य में बी फार्मेसी तीसरे सेमस्टर की छात्रा मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस युवा समारोह मैं लॉरेट शिक्षण संस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्र्म के कोऑर्डिनेटर प्रो. शिव कुमार कुशवा, प्रो. डॉ. संजय कुमार और सहायक प्रो. आस्था शर्मा उपस्तिथ रहे। छात्रा की इस उपलब्धि पर लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डॉ. रण सिंह , निर्देशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएस आशावत एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर डॉ. सीपीएस वर्मा ने शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मनोकामना की।
