नादौन : ठुकराल फउंडेशन उठाएगी दुर्घटना में माता पिता खोने वाले बच्चों की ज़िम्मेदारी
( words)
ठुकराल फउंडेशन के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी ओबीसी के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल ने अपना जन्मदिन दोस्तों व अपने साथियों के साथ मनाया। अपने जन्मदिवस पर उन्होंने गरीब व अनाथ व्यक्तियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान शैंकी ठुकराल ने कहा कि ठकुराल फाउंडेशन ने हमेशा गरीब लोगों की सहायता की है। उन्होंने नादौन के लोगों से अपील की कि अपने आसपास ऐसे लोगों की जानकारी उन्हें दें ताकि हम जरुरतमंद की मदद कर सकें। इस दौरन उन्होंने संकल्प लिया कि अल्प आयु में दुर्घटना से मौत होने पर ठकुराल फाउंडेशन उनके बच्चों का खर्च उठाएगी।