पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के घर पहुंचे नड्डा, परिवार जनों से मिल कर किया शोक प्रकट
( words)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सुबह ही शिमला पहुंचे। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व अन्य बड़े नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि देने के बाद जेपी नड्डा ने परिवार से मिलकर उनका ढाढ़स बढ़ाया। शिमला में श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वर्गीय पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के घर पहुंचे व परिवार जनों से मिल कर शोक प्रकट किया।
