सुबाथू छावनी में नगर कीर्तन का किया गया आयोजन
( words)
सुबाथू छावनी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया l इस मौके पर सुबाथू छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से होते हुए चौक बाज़ार, अप्पर बाज़ार, बस स्टैंड, कश्मीरी मोहल्ला, रविदास पूरा होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
कीर्तन का आयोजन कोरोना महामरी को मद्देनज़र रखते हुए व सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व ह्षोल्लास के साथ मनाया गया l
