दाड़लाघाट : अटल श्रेष्ठ शहर योजना के तहत नगर पंचायत अर्की को मिला प्रथम पुरस्कार
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में नगर पंचायत अर्की को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसमें नगर पंचायत अर्की को सभी मापदंडों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए 75.00 लाख की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की गई। साथ ही सम्मान पत्र भी दिया गया। मनु की नगरी मनाली में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा नगर पंचायत अध्य्क्ष को और उनकी पूरी कार्यकारिणी सहित यह सम्मान दिया गया।
नगर पंचायत अध्य्क्ष अनुज गुप्ता ने कहा की यह सम्मान सभी सहयोगी साथियों, हमारे कर्मचारियों, पूर्व में रहे साथियों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे अर्की शहर की प्रबुद्ध जनता के अथक प्रयासों और दूरगामी दृष्टि का परिणाम है। हमें विश्वास है भविष्य में भी आप सभी शहर वासियों का सहयोग हमे मिलता रहेगा। अर्की शहर विकास, परस्पर सहयोग, स्वच्छता की दिशा में एक नई इबारत लिखेगा। एक बार पुनः आप सभी को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
