धर्मपुर की नैना दो को दे गई नैन, दो को किडनियां देकर दे गई जिंदगी
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर
उपमंडल धर्मपुर की लौंगनी पंचायत के स्याठी गांव 11 वर्षीय नैना ठाकुर जो गत सप्ताह सरकाघाट के गहरा चंदेश में परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुई थी, जिसमें उसकी बहन भी सफर कर रही थी। नैना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया था, जहां जब उसका ब्रेन पूरी तरह से काम करना बंद कर गया, तो डॉक्टरों की सलाह पर नैना के परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़े को इस उम्मीद से जिंदा रखने का प्रयास किया है कि किसी भी जरूरतमंद को अगर हमारी बेटी के अंग काम आ जाए, तो हम ये समझेंगे की हमारी बेटी एक नहीं चार-चार जगह अपनी जिंदगी जी रही है।
इसी सोच के साथ परिजनों ने बेटी की किडनियां व आंखों का कोर्निया दान करके जहां अपनी बेटी को जिंदा रखने का एक अनोखा प्रयास किया है। वहीं, दूसरी तरफ दो लोगों को किडनियां व दो लोगों को आंखों की रोशनी देकर नई जिंदगी दी है। उनके इस पुनित कार्य पर क्षेत्र में जहां भूरी-भूरी प्रसंसा की जा रही है। वहीं, एक छोटी सी बेटी की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में होंसला दे रहे हैं।
