नालागढ़ : भाजपा मंडल रामशहर ने किया नई कार्यकारिणी का विस्तार

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्मित भाजपा रामशहर मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने के उपरांत आज भाजपा रामशहर मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें पार्टी के निर्देशानुसार विभिन्न पदों पर पार्टी के उपयुक्त और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई है और इसके साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। संगठन के दिशा निर्देश अनुसार कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों में भी मातृशक्ति को जगह दी गई है। कार्यकारिणी में हर वर्ग और हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है और एक ऐसी कार्यकारिणी नियुक्त की गई है जो भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नालागढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नानक चद भारद्वाज , अनीता देवी , श्याम लाल, जीत सिंह, महामंत्री सोमनाथ ठाकुर , राजन लाल , कोषाध्यक्ष रामकिशन , सचिव दीवान चंद, मीना देवी ,हेमराज , शशिबाला , चंचल देवी मीडिया प्रभारी सुनील गर्ग, मीडिया सह प्रभारी विशाल परमार , प्रवक्ता अर्जुन सिंह , कार्यालय सचिव रीता कुमारी ,आई०टी० संयोजक सौरभ शर्मा , आई०टी० सह संयोजक अजय कुमार ,सोशल मीडिया संयोजक राकेश भारद्वाज ,सोशल मीडिया सह संयोजक मंजीत ठाकुर , कार्यकारिणी सदस्य जगदीश चंद, रीना देवी ,पवनजीत शर्मा ,रामलोक ठाकुर, बाबू राम ,राम दर्शन ,जसवंत ठाकुर ,महेंदर ठाकुर ,पारस राम ,नंद लाल धीमान, आनंद लाल ,मनोज गर्ग, ज्ञान ठाकुर, इंदर जीत ,सौरव वर्मा ,राजिंदर शर्मा ,रामलोक ठाकुर ,रामलाल ,संजीव कुमार ,सुरेश कुमार ,रमन बस्सी ,तारा चंद गुप्ता ,धीरज वर्मा ,जीत सिंह , जसवंत ठाकुर ,दीवान चंद इत्यादि को नियुक्त किया गया है