नालागढ़ : 29-30 नवंबर को शुरू होगी खो-खो महिला वर्ग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता
( words)
सोलन जिला के नालागढ़ में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की ओर से 29-30 नवंबर को खो-खो महिला वर्ग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता में लगभग 15 से अधिक महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अधिकारियों और ऑब्जर्वर्स की टीमें नियुक्त की गई है। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के रुकने के अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई है।
