नालागढ़ : करंट लगने से दो युवकों की मौत
सोलन : नालागढ़ के पीर स्थान में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवकों को कूलर से करंट लगने से मौत हुई है। ये हादसा शनिवार देर रात को हुआ जब एक युवक कूलर में पानी भर रहा था। जैसे ही उसे करंट लगा तो उस बचाने के लिए गया उसका दोस्त भी चपेट में आ गया। जिससे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के पीर स्थान में यूपी के जिला बलिया के मुरारी गांव का 28 वर्षीय गौतम और राजस्थान के नागौर जिले के कुतयासनी गांव का 25 वर्षीय महिंद्र किराये के कमरे में रह रहे थे। गौतम निजी कंपनी में कार्यरत था और महिंद्र दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शाम को गौतम अपने कूलर में पानी डालने लगा तो जैसे ही उसने कूलर को हाथ लगाया तो वह उसी से चिपक गया। उसे छुड़ाने के लिए साथ लगते कमरे में रह रहे महिंद्र ने जैसे ही उसे छुआ तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी विवेक ने बताया कि दोनों को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली करंट बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
