देहरा : सीबीएसई 2022 के दसवीं के परिणाम में नंदिनी संधू ने हासिल किए 98 प्रतिशत अंक

विनायक ठाकुर।देहरा
सीबीएसई 2022 के दसवीं के परिणाम में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा गांव नंदपुर भटोली की निवासी नंदिनी संधू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिखाते हुए 98 प्रतिशत अंक लेकर शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव नंदपुर भटोली एवं अपने माता-पिता जो पेशे से अध्यापक हैं, उनका नाम भी रोशन किया। पूरे गांव को बच्चे की इस सफलता पर गर्व है। गांव वालों का कहना है कि नंदिनी की यह सफलता बच्चों के लिए एक प्रेरणा है। नंदिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही मेरा प्रयास सफलता में परिवर्तित हुआ। बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसकी सफलता पर उसे बहुत-बहुत बधाई।