दाड़लाघाट : प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुंदन के नरेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुंदन के चुनाव प्राथमिक शिक्षक सभागार में करवाए गए। चुनाव प्रकिया मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक योगेश वर्मा, पर्यवेक्षक मनोहर सिंह कंवर व सहायक पर्यवेक्षक मोहन सिंह ठाकुर की देखरेख में हुए। इस दौरान कई वक्ताओं ने संबाेधित किया व पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की भरपूर प्रसंशा की। इन्ही कार्यों के मध्यनजर सभी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरी कार्यकारिणी पर अटूट विश्वास जताया और एक बार फिर से पूर्व कार्यकारिणी को तन्मयता से 2022-2025 के कार्यकाल के लिए कमान सौंप दी। कार्यकारणी में सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह को मुख्य संरक्षक, नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, हेमंत पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान ठाकुर को महासचिव, पुरषोतम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, सीमा सेन को महालेखाकार चुना गया। चुनाव प्रक्रिया होने के बाद कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षकों के हितों को हर मंच से उठाने का तथा पूरा करवाने का प्रण लिया।
इस मौके पर मुख्यातिथि जिला पीटीएफ प्रधान रजनीश कौशिक ने प्राथमिक शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व खंड अध्यक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर खंड कंडाघाट पीटीएफ अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, खंड अध्यक्ष अर्की योगेश वर्मा, खंड अध्यक्ष कुठाड़ राजकुमार, खंड कंडाघाट महालेखाकार अमित पंवर, राज्य सलाहकार नंद लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व खंड अध्यक्ष एवं जिला प्रेस सचिव चेत राम, जिला उपाध्यक्ष भजन दास, खंड रामशहर के पूर्व महासचिव श्याम लाल वर्मा, जिला कार्यकारिणी प्रेम कुमारी, संजय कुमारी, खंड धुंदन से भूतपूर्व जिला महासचिव एवं सेवानिवृत अध्यापक गंभीर सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
